दिल्ली में घटाटोप एवं बारिश

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह लोगों की नींद मेघ गर्जना व जोरदार बारिश की आवाज से खुली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने व और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार तड़के 5.30 बजे तक दिल्ली में 56.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। और बारिश होने के आसार हैं। दिन में बादल छाने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 फीसदी आद्र्रता थी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली से लगते इलाकों जैसे गुड़गांव और गाजियाबाद में भी पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493