नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, तड़के 5.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जो सुबह 8.30 बजे कम होकर 100 मीटर हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कम से कम दो और दिन स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह घने से लेकर अत्यधिक घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत रही।
राजधानी में एक दिन पहले बुधवार को अधिकमत तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान के बराबर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath