नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। विभाग के अनुसार आने वाले कम से कम दो और दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
आईएमडी के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान के बराबर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath