दिल्ली में घने कोहरे से उड़ानें, रेलगाड़ियां प्रभावित (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी में मंगलवार को कोहरे के चलते दूसरे दिन भी रेलगाड़ियां और उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। यहां दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते कम से कम 24 उड़ानों में देरी और छह से अधिक रद्द कर दी गई, जबकि 21 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 64 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 24 के समय में फेरबदल किया गया है।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण संचालन प्रभावित हुआ। शून्य दृश्यता के कारण सुबह 11 बजे से 12 के बीच की उड़ानों को रोका गया।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर उड़ानों की लैंडिंग में देरी हुई। दृश्यता में सुबह 3 बजे 100 मीटर सुधार हुआ और बाद में सुबह 6 बजे यह 200 मीटर दर्ज की गई।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 300 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493