दिल्ली में घिरेंगे हल्के बादल

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिनभर हल्के बादल घिरने के आसार जताए हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाके में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 57 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493