नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिनभर हल्के बादल घिरे रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।”
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 48 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath