दिल्ली में चर्च में तोड़फोड़, 25 लाख रुपये चोरी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में स्थित एक चर्च में दो लोगों ने तोड़फोड़ की और दान पात्र से 25 लाख रुपये चुरा लिए।

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में स्थित एक चर्च में दो लोगों ने तोड़फोड़ की और दान पात्र से 25 लाख रुपये चुरा लिए।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि रोहिणी स्थित सैंट बासिल चर्च में यह घटना घटी।

फादर जॉर्ज कुरियन थॉमस ने कहा कि उन्होंने सुबह की प्रार्थना की तैयारी के लिए सामने का दरवाजा खोला तो देखा कि कई सारे सामान तितर-बितर पड़े हुए थे।

थॉमस ने कहा, “जब मैंने प्रार्थना के लिए चर्च के अंदर जाने का दरवाजा खोला तो मैंने देखा कि कई सारे सामान फर्श पर बिखरे पड़े थे। खिड़की टूटी हुई थी, पवित्र क्रॉस टूटा हुआ था और दान पात्र खाली था।”

पुलिस उपायुक्त एम.एन. तिवारी ने कहा कि चूंकि यह एक धर्मस्थल में चोरी का मामला था, लिहाजा स्थानीय पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए तत्काल 10 टीमें भेजी।

तिवारी ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोरों की पहचान कर ली है। वे चर्च के अंदर एक घंटे रुके थे।”

पुलिस ने कहा कि चर्च पर अतीत में हमले हो चुके हैं, लिहाजा सुरक्षा के लिए वहां एक पुलिस पिकेट स्थापित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493