दिल्ली में चलेगी धूल भरी आंधी

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सुबह के बाद हल्के बादल घिरने तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 30 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमश: 42.3 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493