नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रही और मौसम आद्र्र रहा।
भारत मौसम विभाग (आईएएनएस) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath