दिल्ली में छाएंगे बादल, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

बीते दिन, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493