दिल्ली में छाया कोहरा

imagesनई दिल्ली, 5 नवंबर – देश की राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हालांकि आज (बुधवार) सुबह 8.30 बजे तक कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।”

बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493