दिल्ली में ट्रक से टकराया टेम्पो, एक यात्री की मौत

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अग्निशमन सेवा विभाग ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार को तड़के पांच बजे पूर्वी दिल्ली में हुई। यहां गाजीपुर फ्लाईओवर पर टेम्पो ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया, मृतक की पहचान 35 वर्षीय राम बक्श के रूप में की गई है। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “ट्रक में कुछ खराबी आने के चलते उसे फ्लाईओवर पर ही रोक दिया गया था। पीछे से आ रहा एक टेम्पो उससे जा टकराया। इससे एक यात्री की मौत हो गई और कम से कम तीन घायल हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493