नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा कि राजधानी में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा।
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 64 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath