नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 49 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath