नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्मी और उमस रही। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश की भी उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के अधिकारी ने बताया, “आज सुबह गर्मी, उमस रही। दोपहर तक आंशिक बदली छाई रह सकती है। बारिश की भी संभावना है।”
अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath