नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 48 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath