नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा।
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath