नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आंशिक बदली छा सकती है।
दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दोपहर बाद आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना “
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्ता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath