नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार दोपहर तेज धूप है। हालांकि सुबह यहां मौसम सुहावना था। यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज (रविवार) दिनभर मौसम साफ रहेगा।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
dharmpath.com dharmpath