दिल्ली में दिनभर साफ रहेगा आसमान

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह चटख धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 49 फीसदी दर्ज की गई थी।

शहर में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493