दिल्ली में दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

सुबह 9 बजे तक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया, वहीं 9.30 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम को बारिश और धूलभरी आंधी आ सकती है, हालांकि, हवाओं या बारिश की तीव्रता बेहद कम रहेगी।

दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शाम को बादल गरजने और बिजली कड़कने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493