Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में दिन में बारिश के आसार

दिल्ली में दिन में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार को आंशिक रूप से बादल रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 67 फीसदी आद्र्रता थी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तड़के 5.30 बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में दिन में बारिश के आसार Reviewed by on . नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। Rating:
scroll to top