दिल्ली में दिन में रहेगी धूप

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से कुछ अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने की संभावना जताई है।

उत्तरी रेलवे ने एक बयान में कहा कि सुबह में दृश्यता 400 मीटर थी। दृश्यता कम होने की वजह से दिल्ली आ रहीं आठ रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं, जबकि दो रेलगाड़ियों की रवानगी के समय में फेरबदल किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में धूप खिलेगी। शाम में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 प्रतिशत आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश की हल्की फुहारें पड़ीं। यहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान औसत तापमान से पांच डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493