नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में दिवाली पर आग से संबंधित कुल 290 दुर्घटनाएं हुईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने आईएनएस को बताया, “दिवाली पर आग से संबंधित 290 दुर्घटनाएं हुईं। सभी घटनाएं छोटी-मोटी थीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”
पिछले साल दिवाली पर आग से संबंधित 293 दुर्घटनाओं की कॉल आई थी।
डीएफएस ने दिल्ली के 20 संवेदनशील स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की थी। इसमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और बाजार शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath