नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता की मौत की वजह से अवसाद का शिकार होने वाली दो बहनों ने यहां आत्महत्या कर ली। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी।
पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, “हमें इस घटना की जानकारी बुधवार दोपहर फोन पर मिली। दोनों बहनों ने खुद को एक कमरे में बंद कर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।”
पुलिस उपायुक्त ने कहा, “तीन-चार साल पहले इनके माता-पिता की मौत हो गई थी। शायद इसी वजह से दोनों अवसाद में थीं। आत्महत्या का यह एक कारण हो सकता है।”
इनकी पहचान सीमा (26), और पारुल (20) के रूप में की गई है। दोनों पश्चिमी दिल्ली में रोहिणी की रहने वाली थीं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, “सीमा पास के ही स्कूल में पढ़ाती थीं, जबकि पारुल अभी पढ़ाई कर रही थीं।”
दोनों यहां अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहती थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कुछ संदिग्ध नहीं लग रहा है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath