दिल्ली में धुंधभरी, सर्द सुबह

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह कोहरा छाया रहा। शहर में दिनभर कुहासा रहेगा।”

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, लगातार ठंड की स्थिति और नम पश्चिमी हवाओं के साथ, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में ऊपरी स्तर पर रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों ही सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493