दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 12 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह धुंधभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज दिन साफ रहने पूवार्नुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज दिन सामान्यतौर पर साफ रहेगा लेकनि सुबह के समय धुंध रहेगी।”

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से 12 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 15 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 69 प्रतिशत और दृश्यता 2,500 मीटर रही।

रविवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493