नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही।
इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 21 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।
मौसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।”
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath