दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 15 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि सुबह 5.30 बजे ²श्यता 300 मीटर रही, जो बाद में सुधरकर 600 मीटर हो गया और आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 15 ट्रेनें रद्द हो गई, 25 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और पांच के समय में फेरबदल किया गया है।

भुवनेश्नर राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस उन कुछ प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं जो देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसतम से एक डिग्री अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493