नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।”
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 रहा।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath