दिल्ली में धुंधभरी सुबह

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंधभरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह के समय धुंध छाई रही। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493