नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंधभरी रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार रात तथा शनिवार सुबह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 90 प्रतिशत और दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath