दिल्ली में धुंध, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493