नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में घना कोहरा रहा। दिन में कई जगहों पर हल्के से सामान्य कोहरा रहेगा।”
अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath