नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह के समय घना कोहरा रहा। हालांकि, दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath