नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath