नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। दृश्यता 400 मीटर थी।
वहीं, एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath