Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में धुंध भरी सुबह

दिल्ली में धुंध भरी सुबह

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

आज सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में धुंध भरी सुबह Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आ नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आ Rating:
scroll to top