नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में सुबह 8.30 बजे 82 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath