नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।
dharmpath.com dharmpath