दिल्ली में धूपभरी सुबह, अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को बादल छाने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493