दिल्ली में धूपभरी सुबह, दिन में साफ रहेगा आसमान (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह बजे वातावरण में 81 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

उत्तरी रेलवे की ओर से कहा गया कि सुबह में दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई। इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और हवाई उड़ानों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493