दिल्ली में धूपभरी सुबह, शाम को छाएगी बदली

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 46 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 21.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमना सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493