दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन भर आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह धुंध रहेगी।”

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 69 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493