नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध रह सकती है।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath