दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।”

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ बिजली कड़कने का अनुमान भी जताया है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की बात भी कही गई है।

यहां सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493