नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 8.30 बजे हवा में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा।
अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी और शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath