नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath