दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 75 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493