दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्की धुंध छाई रही। बारिश की संभावना नहीं है।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया।

दिन गर्म रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं एक दिन पहले मंगलवार वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493